यमुनानगर में डबल मर्डर: दंपती की डंडे से पीट पीटकर हत्या, खून से लथपथ मिले शव

Edited By Isha, Updated: 10 Apr, 2022 09:58 AM

double murder in yamunanagar

जिले के साढौरा क्षेत्र में साढौरा नदी पार स्थित खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे की छत पर दंपती की लाठी और डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। दंपती 20 दिन पहले ही बिहार के सीतामढ़ी जिले से मजदूरी करने के लिए आए थे। आशंका

यमुनानगर: जिले के साढौरा क्षेत्र में साढौरा नदी पार स्थित खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे की छत पर दंपती की लाठी और डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी गई। दंपती 20 दिन पहले ही बिहार के सीतामढ़ी जिले से मजदूरी करने के लिए आए थे।

आशंका जताई जा रही कि दंपती के साथ आए एक युवक ने ही वारदात को अंजाम दिया है। शक के आधार पर आरोपी युवक को नामजद करते हुए पुलिस ने अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। साढौरा की नई टोली कॉलोनी निवासी रामेश्वर दास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वन विभाग से सेवानिवृत्त है और खेतीबाड़ी करता है। साढौरा नदी पार उसके खेत हैं, जहां सिंचाई के लिए उसने ट्यूबवेल लगाया है।

ट्यूबवेल पर ही एक कमरा बनाया हुआ है। करीब 20-25 दिन पहले बिहार के सीतामढ़ी जिले के गांव वलीपुर निवासी सुरेंद्र कुमार अपनी पत्नी रानी के साथ यहां मेहनत मजदूरी करने के लिए आया था। उप पुलिस अधीक्षक आशीष चौधरी का कहना है कि मामले में आरोपी हरजिंद्र सिंह को नामजद करते हुए अन्य पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!