Dog Attack: 7 साल की मासूम पर कुत्ते ने क‍िया जानलेवा हमला, मुश्‍किल से बची जान

Edited By Isha, Updated: 26 Sep, 2025 10:59 AM

dog attack a 7 year old innocent was fatally attacked by a dog barely escaping

शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। बुधवार शाम को राजीव गांधी पार्क के पास एक ऐसा ही मामला सामने आया, जिसमें एक आवारा कुत्ता पांच लोगों पर हमला कर गया।

फतेहाबाद: शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। बुधवार शाम को राजीव गांधी पार्क के पास एक ऐसा ही मामला सामने आया, जिसमें एक आवारा कुत्ता पांच लोगों पर हमला कर गया।

इस घटना में सात साल का बच्चा भुवन गंभीर रूप से घायल हो गया।  भुवन उस समय अपनी गली में खेल रहा था कि अचानक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे की छाती पर गंभीर जख्म हुए हैं।
 
पिता ने बताया कि कुत्ते ने आसपास मौजूद अन्य चार लोगों पर भी हमला किया। चोटिल को रैबिज के इंजेक्शन लगाए गए है। पीड़ित परिवार ने नगर प्रशासन से गुहार लगाई है कि ऐसे आवारा कुत्तों पर तुरंत नियंत्रण किया जाए। बालक के पिता विशाल ने बताया कि इस समस्या से परेशान हैं। उनका कहना है कि पार्कों और गलियों में घूमते समय लोग डरते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!