डॉक्टर की लापरवाही, डिलीवरी के दौरान इंजेक्शन लगाने के बाद फैला इंफेक्शन, काटना पड़ा हाथ

Edited By Manisha rana, Updated: 23 May, 2020 02:32 PM

टोहाना के नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला के हाथ पर इंजेक्शन लगाने के बाद इंफेक्शन हो गया। जिसके बाद महिला ...

टोहाना(सुशील) : टोहाना के नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला के हाथ पर इंजेक्शन लगाने के बाद इंफेक्शन हो गया। जिसके बाद महिला को बचाने के लिए डाक्टरों को उसका हाथ काटना पड़ा। महिला के जेठ ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को शिकायत भेजी है। 

जानकारी अनुसार धारसूल कलां निवासी बलराज सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके छोटे भाई देशराज की पत्नी सुदेश कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर बीती एक मई को गांव की आशा वर्कर को साथ लेकर टोहाना के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया था। डिलीवरी से पहले सुदेश कुमारी के बाएं हाथ की नस में इंजेक्शन लगाया गया। वहीं टीका लगाने के बाद उसकी बाजू में दर्द होना शुरू हो गया। दर्द ठीक न होने पर पीजीआई चंडीगढ़ ले गए। जहां उसका हाथ काटकर बाजू काे बचा लिया। इस बारे में डॉ. सचिन ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि इंजेक्शन स्टाफ नर्स लगाती है। कई बार इंजेक्शन रिएक्शन कर जाता है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!