रोडरेज- टक्कर के बाद पहले डॉक्टर को पीटा, फिर चेन छीनकर कार सवार हुए फरार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 17 Jul, 2025 02:06 PM

doctor and one another beaten and looted in roadrage

सोहना रोड पर एक फाॅरच्यूनर और इको गाड़ी में टक्कर होने के बाद रोडरेज का मामला सामने आया है। इको सवार युवकों ने न केवल फॉरच्यूनर सवार डॉक्टर और उसके साथी की पिटाई की बल्कि उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सोहना रोड पर एक फाॅरच्यूनर और इको गाड़ी में टक्कर होने के बाद रोडरेज का मामला सामने आया है। इको सवार युवकों ने न केवल फॉरच्यूनर सवार डॉक्टर और उसके साथी की पिटाई की बल्कि उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही सेक्टर-50 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी की मानें तो जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप रेवाड़ी के रहने वाले डॉक्टर मनीष तनेजा अपने एक दोस्त भरत कालरा के साथ किसी कार्य से गुड़गांव आए थे। यहां जब वह सोहना रोड से जा रहे थे तो वाटिका बिजनेस पार्क के पास उनकी गाड़ी से एक इको गाड़ी टकरा गई। आरोप है कि इको गाड़ी में सवार युवक नीचे उतर आए और उनसे झगड़ा करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने उनसे मारपीट की और उनका मोबाइल, सोने की चेन छीनकर मौके से भाग गए।

 

राहगीर की मदद से उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-50 थाना प्रभारी की मानें तो शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 324(4), 304, 281, 191(2), 190, 125, 115 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!