रेवाड़ी नगर परिषद में गड़बड़ी, जेई व अकाउंटेंट सस्पेंड... EO पर भी कार्रवाई की आशंका

Edited By Isha, Updated: 12 Feb, 2026 04:53 PM

disturbances in rewari municipal council je and accountant suspended

नगर परिषद में अवैतनिक अवकाश के दौरान वेतन जारी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जेई हैप्पी और अकाउंटेंट जितेंद्र को निलंबित कर दिया गया है। दोनों के निलंबन के आदेश चंडीगढ़ से जारी किए गए हैं

रेवाड़ी(महेंद्र भारती):  नगर परिषद में अवैतनिक अवकाश के दौरान वेतन जारी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जेई हैप्पी और अकाउंटेंट जितेंद्र को निलंबित कर दिया गया है। दोनों के निलंबन के आदेश चंडीगढ़ से जारी किए गए हैं। मामले में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) सुशील कुमार भुक्कल पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। 


जानकारी के अनुसार, जेई हैप्पी ने वर्ष 2025 में 18 अगस्त से 18 दिसंबर तक चार माह का अवैतनिक अवकाश लिया था। अवकाश अवधि समाप्त होने से पहले ही वह बिना विभागीय अनुमति के ड्यूटी पर लौट आया। इसके बावजूद नगर परिषद द्वारा उसे दो माह का वेतन जारी कर दिया गया। इस अनियमितता की शिकायत स्थानीय निकाय निदेशालय को भेजी गई थी। जांच के बाद निदेशालय ने जेई हैप्पी और अकाउंटेंट जितेंद्र को निलंबित करने के आदेश जारी किए। 

सूत्रों के अनुसार, शिकायत में ईओ सुशील कुमार भुक्कल का नाम भी शामिल था, हालांकि फिलहाल उनके खिलाफ कोई औपचारिक कार्रवाई नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि सुशील कुमार भुक्कल पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता गीता भुक्कल के रिश्ते में भतीजे हैं। इधर, गुरुवार को ईओ ने तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए 15 फरवरी तक अवकाश ले लिया है। उनके अचानक छुट्टी पर जाने से प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच के बाद ईओ के खिलाफ भी कोई कार्रवाई होती है या नहीं।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!