अपराध को लेकर दिग्विजय चौटाला का बड़ा बयान, बोले- यमुनानगर बन गया है क्राइम कैपिटल

Edited By Deepak Kumar, Updated: 30 Jul, 2025 06:29 PM

digvijay chautala targeted haryana government over rising crime in yamunanagar

यमुनानगर में बढ़ते क्राइम को लेकर दिग्विजय चौटाला ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यमुनानगर पूरे प्रदेश में क्राइम कैपिटल बन गया है।

यमुनानगर (परवेज खान) : जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने आज यमुनानगर में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। दिग्विजय चौटाला ने यमुनानगर में बढ़ते क्राइम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यमुनानगर पूरे प्रदेश में क्राइम कैपिटल बन गया है। फिरौती, लूट, हत्या यमुनानगर में अब आम बात हो गई है। 

दिग्विजय ने की नायब और मनोहर की तुलना

दिग्विजय चौटाला ने नायब सैनी और मनोहर लाल खट्टर की एक बार तुलना की। उन्होंने कहा कि नायब सैनी हरियाणा के डमी मुख्यमंत्री हैं। मनोहर लाल हरियाणा के असल मुख्यमंत्री नजर आ रहे हैं। 

रानिया सीट पर मचे घमासान पर दी प्रतिक्रिया

जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने रानिया सीट पर मचे घमासान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव में बीजेपी इनेलो और गोपाल कांडा का गुप्त गठबंधन था, जो गोपाल कांडा के बयान से एक बार फिर सार्वजनिक हो गया। उन्होंने दावा किया कि सिरसा के एक होटल में भाजपा प्रभारी,  इनेलो और गोपाल कांडा की मुलाकात हुई, यह मैंने खुद देखा। 

अभय चौटाला पर किया कड़ा प्रहार

दिग्विजय चौटाला ने चाचा अभय चौटाला पर फिर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला की बात पर नहीं है। कोई भी क्रेडिबिलिटी वह एक नॉन सीरियस नेता है। जो अपने बयानो से बार-बार मुकरते हैं।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!