विज के कथावाचकों पर दिए बयान पर नाराज देवकीनंदन, बिना नाम लिए कहा- कुर्सी पर बैठे लोगों ने किया संस्कृति का नाश

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Aug, 2025 05:21 PM

devkinandan angry at vij statement on narrators

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा कथावाचकों पर दिए गए बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा कथावाचकों पर दिए गए बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। अनिरुद्धाचार्य से जुड़ी बयानबाजी के बाद अब प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने बिना नाम लिए अनिल विज पर पलटवार किया है। देवकीनंदन ने अनिल विज को कहा कि आप जिस कुर्सी पर बैठे हैं, उस पर बैठकर अगर ईमानदारी से काम कर लिया होता तो आपकी बात मान्य होती। संस्कृति की दुर्दशा आपके जैसे कुर्सी पर बैठे लोगों ने की है। यह बात देवकीनंदन ने एक कथा के दौरान कही। 

अनिल विज ने कहा था कि कथावाचक और संत में बहुत अंतर होता है। हाल ही में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के कई बयानों पर विवाद खड़ा हो गया है। कथावाचक कोई भी चार किताबें पढ़ कर बन जाता है। परन्तु संत वह होते हैं जिन्होंने धार्मिक, आध्यात्मिक या नैतिक रूप से उच्च दर्जा प्राप्त हो, जिन्होंने आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त कर लिया हो और ईश्वर के साथ एकाकार हो गए हों। उन्होंने कहा कि लोगों को कथावाचकों के बोलीं पर ध्यान न देकर संतों की वाणी पर अमल करना चाहिए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!