हरियाणा में फिर नायब सरकार...अनिल विज सहित इन विधायकों ने ली शपथ, जानिए नए मंत्रिमंडल का ब्यौरा

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Oct, 2024 02:41 PM

deputy government again in haryana mlas including anil vij took oath

हरियाणा के पंचकूला में आज नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। हरियाणा में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाते हुए इतिहास रच दिया है।

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : हरियाणा के पंचकूला में आज नायब सिंह सैनी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। हरियाणा में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाते हुए इतिहास रच दिया है।नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। नायब सैनी के अलावा कई विधायकों ने भी मंत्रिपद की शपथ ली है। आइए जानते हैं नायब सैनी के मंत्रिमंडल में शामिल विधायकों के बारे में।

हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री और अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज ने भी मंत्रिपद की शपथ ली है। मनोहर पार्ट वन में स्वास्थ्य और स्थानीय निकाय मंत्री रहे। पार्ट-2 में गृह और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभाग विज ने संभाले। विज लगातार तीसरी बार हरियाणा सरकार में मंत्री बने हैं।

कृष्ण लाल पंवार दूसरी बार मंत्री बने हैं। असंध से कई बार इनेलो से विधायक रहे। परिसीमन 2009 के बाद उन्होंने इसराना से इनेलो के टिकट पर चुना लड़ा और कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि को हराया। 2014 में इनेलो छोड़कर भाजपा से चुनाव लड़ा और फिर कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि को हराया। मनोहर लाल सरकार में परिवहन, आवास, जेल मंत्री की जिम्मेदारी मिली। 2019 में कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि से हार का सामना करना पड़ा। प्रदेश में एससी वर्ग से बड़ा चेहरा होने पर भाजपा ने राज्यसभा भेज दिया। 2024 के चुनाव में विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की, तो भाजपा ने फिर से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा। पंवार ने 2019 में मिली हार का बदला लेते हुए कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि को 13,895 वोट से हराया। अब नायब सरकार में मंत्री बनाया गया है।

प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा सीट बादशाहपुर से विधायक राव नरबीर सिंह चौथी बार मंत्री बने हैं। बादशाहपुर से दूसरी बार विधायक बने हैं। वर्ष 2014 में उन्होंने ही बादशाहपुर में पहली बार कमल खिलाया था। वह पहली बार 1987 में 26 साल की उम्र में जाटूसाना से राव इंद्रजीत सिंह को हराकर विधायक बनने के साथ ही देवीलाल सरकार में गृह राज्यमंत्री बने थे।1996 में सोहना से विधायक बनने के साथ ही बंसीलाल सरकार में परिवहन एवं सहकारिता मंत्री बने। 2014 में बादशाहपुर से विधायक चुने जाने के बाद मनोहर लाल सरकार में लोक निर्माण एवं वन मंत्री बने। अब 2024 में चौथी बार विधायक बनने के साथ ही नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री बने हैं। पानीपत जिले में 2009 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई ग्रामीण विधानसभा सीट से 2014 में भाजपा ने महिपाल ढांडा को टिकट दिया था। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी धारा सिंह रावल को हराया था। 2019 में दूसरी बार भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े और जजपा प्रत्याशी देवेंद्र कादियान को हराया था। नायब सैनी सरकार में उन्हें राज्यमंत्री बनाया गया था।

2024 में महिपाल ढांडा ने लगातार तीसरी बार चुनाव लड़कर कांग्रेस प्रत्याशी सचिन कुंडू को 50,212 वोट से हराया। नायब सरकार में अब फिर से उन्हें मंत्री बनाया गया है।फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने और पूर्व में मनोहर सरकार पार्ट वन में उद्योग मंत्री रहे विपुल गोयल नायब सिंह सैनी सरकार में भी मंत्री बने है। 2014 के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बने थे। 2019 में नहीं मिला था टिकट। हालांकि, संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी। 2024 के विधानसभा चुनाव फिर टिकट मिला और कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला को 48388 के अंतर से हराकर दूसरी बार विधायक बने हैं।

डॉ. अरविंद शर्मा को हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार की मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। शर्मा पहली बार मंत्री बने हैं। हालांकि वह केंद्र की पारी कईं बार खेल चुके हैं। यमुनानगर की रादौर से जीत हासिल करने वाले श्याम सिंह राणा को भी मंत्री बनाया गया हैं। रणबीर गंगवा को भी नायब सिंह सैनी की मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। कृष्ण बेदी को भी नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की पोती एवं पूर्व मंत्री चौधरी सुरेंद्र व किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी पहली बार विधायक बनी है। उन्होंने तोशाम में पहली बार कमल खिलाया है। तोशाम से जीतकर ही चौधरी बंसीलाल मुख्यमंत्री बने। उनके बेटे चौधरी सुरेंद्र भी तोशाम से जीतकर कृषि मंत्री बने। किरण चौधरी तोशाम से जीतकर मंत्री बनीं। अब श्रुति चौधरी तोशाम से जीतकर मंत्री बनी हैं। अटेली की विधायक आरती राव ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी और पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह की पोत्री आरती राव पहली बार विधायक बनी हैं। राव बीरेंद्र सिंह ने अटेली से ही चुनाव लड़ा था और मुख्यमंत्री बने थे। अब आरती राव से क्षेत्रवासियों को बड़ी उम्मीद हैं। गौरव गौतम भी हरियाणा की नायब सिंह सैनी में मंत्री बने हैं। तिगांव से लगातार दूसरी बार विधायक बने राजेश नागर भी नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री बने हैं। राजेश नागर 2014 में पहली बार चुनाव लड़े थे और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2019 फिर से भाजपा ने टिकट दिया और इस बार कांग्रेस के ललित नागर को हराकर पहली बार विधायक बने थे। 2024 में भाजपा ने तीसरी बार टिकट दिया और लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। राजेश नागर ने इस बार भी ललित नागर को हराया था। ललित नागर को कांग्रेस का टिकट नहीं मिला था और वह निर्दलीय मैदान में थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!