डेंगू अलर्ट : बाढ़ व जलजमाव के कारण बढ़ा डेंगू का प्रकोप, मरीजों का आंकड़ा हजार पार

Edited By Isha, Updated: 11 Oct, 2019 03:51 PM

dengue alert dengue outbreak due to floods and water logging patients crossed

बिहार में बाढ़ आने के बाद से अचानक वहां पर डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है जिसके चलते डेंगू से बचाव के लिए विभाग की टीम द्वारा शहर के कुंडली और राई में फोकस किया गया है क्योंकि यहां पर आए दिन बिहार...........

सोनीपत (स.ह.) : बिहार में बाढ़ आने के बाद से अचानक वहां पर डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है जिसके चलते डेंगू से बचाव के लिए विभाग की टीम द्वारा शहर के कुंडली और राई में फोकस किया गया है क्योंकि यहां पर आए दिन बिहार से प्रवासी आते-जाते रहते हैं। विभाग द्वारा लगातार औद्योगिक क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया जांच शिविर लगा जा रहे हैं।

ताकि शहर को डेंगू और मलेरियां जैसी घातक बीमारियों पर नियंत्रण रखा जा सके। दरअसल, शहर के कुंडली और राई औद्योगिक क्षेत्र है, जहां बिहार से मजदूर वर्ग फैक्टरियों में कार्यरत हैं। वहीं, लगातार बिहार से मजदूरों को आवागमन रहता है जिससे कुंडली क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीम गठित कर जांच पर लगा दी गई है।

ताकि डेंगू आदि के लक्षण मिलने पर विभाग की टीम बीमारी के इलाज की प्रक्रिया चालू की जाए। ऐेसे में विभाग द्वारा नागरिक अस्पताल के लिए डेंगू की दवा की डिमांड भेज दी गई है। वहीं, डेंगू जांच के लिए अलाइजा टैस्ट के लिए ड्यूटी लगा दी गई है। ताकि डेंगू की बीमारी को शुरूआत में ही नियंत्रित किया जा सके। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!