Delhi Blast: फरीदाबाद में बड़ी गिरफ्तारी, EcoSport कार को पार्क करने वाला शख्स काबू- सूत्र

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Nov, 2025 01:34 PM

delhi blast major arrest in faridabad

सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है। खबर ये है कि फरीदाबाद से बड़ी गिरफ्तारी की गई है।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है। खबर ये है कि फरीदाबाद से बड़ी गिरफ्तारी की गई है। फहीम नाम के एक व्यक्ति को अज्ञात स्थान से गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक फहीम आतंकी उमर का साला बताया जा रहा है। फहीम ने फरीदाबाद के कंदावली गांव में एक लाल रंग की ईकोस्पोर्ट कार पार्क की थी। 

गौर करने वाली बात यह है कि कार पार्क करते समय फहीम के साथ एक अज्ञात महिला भी मौजूद थी। पुलिस अब महिला की पहचान और फहीम की गतिविधियों की जांच में जुटी है। सुरक्षा एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं। इलाके में जांच और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। अफीरा बीबी पाकिस्तान की रहने वाली है। आतंकी मोहम्मद उमर की बीवी है। ये शाहीन और डॉक्टर मॉड्यूल के सम्पर्क में थी। महिलाओं को कट्टरपंथी बनाने का जिम्मा शाहीन को दिया था। इसका कनेक्शन आफ़िरा बीवी के साथ बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार डॉक्टर मोड्यूल में डॉक्टरों के साथ अफ़ीरा बीवी की बात कराई जाती थी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!