घर पहुंचने से पहले ही मौत ने घेरा...करनाल में ट्रेन की टक्कर से युवक ने गंवाई जान; परिवार में पसरा मातम

Edited By Krishan Rana, Updated: 11 Aug, 2026 01:56 PM

death surrounds him before he reaches home  young man dies in karnal train acc

करनाल के घरौंडा से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां रेलवे स्टेशन के नजदीक तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट

करनाल : करनाल के घरौंडा से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां रेलवे स्टेशन के नजदीक तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। GRP पुलिस ने शव परिजनों को सौंप जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान घरौंडा निवासी देव के रूप में हुई है। बता दें कि युवक को ढूंढ रहे परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से इस ट्रेन हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद जब वह मोर्च्युरी हाउस पहुंचे तो शव की पहचान हुई।

वहीं मृतक के पड़ोसी ने बताया कि मृतक देव किसी तरह की परेशानी में नहीं था। वह आत्महत्या नहीं कर सकता। उनका कहना है कि उसके साथ हादसा हुआ है।

हादसे के बाद GRP पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!