महिला की मौत की गुत्थी सुलझी, भतीजा निकला कातिल

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Sep, 2020 04:03 PM

death of the woman solved the nephew turned out to be a murderer

गुढ़ा गांव के समीर जंगल में पशु चराने गई महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा दिया है और मृतका के भतीजे ने ही महिला को हत्या कर दी है...

इंद्री : गुढ़ा गांव के समीर जंगल में पशु चराने गई महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा दिया है और मृतका के भतीजे ने ही महिला को हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने आरोपी से हत्या में इस्तेमाल की गंडासी को भी बरामद कर लिया है। यह जानकारी इंद्री पुलिस थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने प्रैसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि 10 सिंतबर को महिला तारो देवी की शव गुढ़ा के समीप जंगल में मिला था। 

जांच में सामने आया कि महिला की हत्या हुई है और महिला के भतीजे श्यामदास ने ही हत्या की। आरोपी ने हत्या करने की बात को कबूल किया है। श्याम दास महिला से रंजिश रखता था। आरोपी ने जिस हथियार से तारो देवी की हत्या की है। वह भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। मृतक महिला की पुत्रवधु का जांच में नाम आया था उससे पूछताछ जारी है। महिला की हत्या गंडासी से की गई थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!