16 साल के खिलाड़ी की मौत 'बड़ी लापरवाही', जिम्मेदार अधिकारी नहीं बख्शे जाएंगे: मोहनलाल बड़ौली

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Nov, 2025 08:30 AM

death of 16 year old player  gross negligence  mohanlal baroli

हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने 16 वर्षीय खिलाड़ी की दु:खद मौत पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा कि यह हादसा 'बहुत बड़ी लापरवाही' का परिणाम है और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जींद (अमनदीप पिलानिया) : हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने 16 वर्षीय खिलाड़ी की दु:खद मौत पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा कि यह हादसा 'बहुत बड़ी लापरवाही' का परिणाम है और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ​बता दें कि शुक्रवार को मोहन लाल बड़ौली जींद स्थित चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी (CRSU) में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे।

खेल स्टेडियमों की होगी जाँच

​खिलाड़ी की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस हादसे से पार्टी और सरकार ने सिख ली है। उन्होंने घोषणा की कि राज्य में सभी खेल स्टेडियमों की व्यवस्थाओं को तत्काल जाँचा जा रहा है। ​उन अधिकारियों को चेतावनी दी गई जिन्होंने पहले भी इस मामले को संज्ञान में लाए जाने के बावजूद काम नहीं किया। बड़ौली ने ज़ोर देकर कहा कि "जिन खिलाड़ियों ने भी इस मामले को अधिकारियों के ध्यान में लाने का काम किया था, उसके बावजूद अगर काम नहीं हुआ, तो उन अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"

कांग्रेस पर निशाना: 'बीजेपी अंतिम पंक्ति को सम्मान देती है'

​राजनीतिक चर्चा के दौरान, मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जहाँ कांग्रेस में 'खानदानी प्रधान' होते हैं, वहीं बीजेपी की कार्यशैली अलग है। बीजेपी में जो व्यक्ति अंतिम पंक्ति में खड़ा है उसको भी मान-सम्मान देने का काम किया जाता है," उन्होंने कहा कि जो बीजेपी के कार्यकर्ता आधारित दर्शन को दर्शाता है।

7 ज़िलों में बगावत की खबरों का खंडन

​सात जिलों के जिलाध्यक्षों के खिलाफ चल रही कथित बगावत की ख़बरों पर भी बड़ौली ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने इन ख़बरों को खारिज करते हुए कहा कि बीजेपी में कहीं भी बगावत नहीं है। यह बात कुछ शरारती लोगों ने मात्र बना रखी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!