हत्या कर फंदे से लटकाया था शव, आरोपी को दस साल की सजा

Edited By Isha, Updated: 21 May, 2022 11:19 AM

dead body was hanged after killing sentenced to ten years

जिला अदालत ने एक 22 साल को युवक को पत्नी की हत्या के जुर्म में दस साल की कैद और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी ने विवाहिता की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया था। मृतका के चाचा की शिकायत पर केस दर्ज

फरीदाबाद: जिला अदालत ने एक 22 साल को युवक को पत्नी की हत्या के जुर्म में दस साल की कैद और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी ने विवाहिता की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया था। मृतका के चाचा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. पंकज की अदालत ने विवाहिता के पति को सजा सुनाई।

शिकायतकर्ता सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसके भाई राकेश की बेटी इंद्रप्रभा का विवाह 25 फरवरी 2012 को आदर्श नगर निवासी करनेल सिंह के साथ किया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग इंद्रप्रभा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। 15 दिसंबर 2018 को सूचना मिली थी कि इंद्रप्रभा की मौत हो गई है। मौके पर देखा कि उसका शव फंदे से लटका हुआ था। शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया था। शुक्रवार को अतिरिक्त सत्र न्याया धीश डॉ. पंकज की अदालत ने दोषी करनेल सिंह को दस साल कैद और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने सबूतों के अभाव में सास, ससुर और देवर को बरी कर दिया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!