गली सड़ी हालत में बोरे में बंद मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में फैली सनसनी

Edited By Isha, Updated: 26 May, 2020 06:41 PM

सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव गली सड़ी हालत में बोरे में बंद मिला है। जिसके कारण मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लि

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव गली सड़ी हालत में बोरे में बंद मिला है। जिसके कारण मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सोनीपत भिजवा दिया है वहीं पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में बोरा के अंदर एक युवक का शव गली -सड़ी हालात में मिला है जिसके बाद चारों तरफ हड़कंप मच गया। इस वारदात की सूचना मिलने के बाद सोनीपत की राई थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच में जुट गई।

मामले की जांच कर रहे  पुलिस जांच अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक शव मिला है। शव की गली- सड़ी हालात में है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन प्राथमिक जांच से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कही और मर्डर कर यहां पर शव को फेंका गया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले में खुलासा किया जाएगा।

(अगर आप केवल सोनीपत की ही खबरें पढऩा चाहते हैं तो लाईक करें Facebook पेज Sonipat Kesari)

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!