छ: दिन पहले लापता युवक शव जोहड़ में मिला, डीजे पार्टी में हुआ था विवाद

Edited By Shivam, Updated: 01 Mar, 2019 12:21 PM

dead body found in johad

करनाल का रहने वाला एक 15 वर्षीय युवक जो पिछले छ: दिनों से लापता था, उसका शव आज रंबा गांव के जोहड़ से बरामद किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों के बयान पर करीब आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर...

करनाल(केसी आर्या): करनाल का रहने वाला एक 35 वर्षीय युवक जो पिछले छ: दिनों से लापता था, उसका शव आज रंबा गांव के जोहड़ से बरामद किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों के बयान पर करीब आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक का 23 फरवरी को डीजे पार्टी में कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ था, उसके बाद से ही वह लापता हो गया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, नौवीं कक्षा का छात्र लवप्रीत की लड़ाई गांव के ही कुछ युवकों से डीजे पार्टी में हुई थी। आरोप है कि  उन्हीं लड़कों ने उसकी हत्या कर शव को ईंटों से कुचला और जोहड़ में फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस ने  हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है  कि शव का पोस्ट मार्टम  किया जाएगा और फोरेंसिक लैब में जांच के बाद  जो रिपोर्ट सामने आएगी उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!