हाथों में चूड़ियां, पहना हुआ लाल सूट...नहर में बहती दिखी लाश तो शख्स के उड़े होश

Edited By Isha, Updated: 07 Feb, 2025 12:10 PM

dead body floating in the canal

हरियाणा के फतेहाबाद में भाखड़ा नहर में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीर जब भाखड़ा नहर के पास से गुजर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि गांव बलियावाला हैड की तरफ से नहर में एक महिला

टोहाना: हरियाणा के फतेहाबाद में भाखड़ा नहर में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीर जब भाखड़ा नहर के पास से गुजर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि गांव बलियावाला हैड की तरफ से नहर में एक महिला का शव बह रहा है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और गोताखोर नवजोत सिंह ढिल्लों को भी खबर दी.

पुलिस और नवजोत सिंह ढिल्लों की टीम मौके पर पहुंची।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नवजोत सिंह ढिल्लों ने बताया कि महिला ने लाल सलवार, सफेद अंडरगारमेंट, दोनों हाथों में चूड़ियां और कड़ा, कानों में टॉपर्स और नाक में कोका पहना हुआ था। ऐसा लग रहा है कि शव एक दिन पुराना है। शव पंजाब की तरफ से बहते हुए टोहाना पहुंचा है। पुलिस की मौजूदगी में शव को नहर से बाहर निकाला गया।

 मृतक महिला की उम्र करीब 50 साल हो सकती है। आसपास के पुलिस स्टेशनों में भी महिला के शव की जानकारी साझा की गई है। महिला की पहचान के लिए शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!