Haryana News: प्रदेश के 22 जिलों में जल्द शुरू होने जा रही है ये सुविधा, लोगों को होगा लाभ

Edited By Isha, Updated: 12 Feb, 2026 04:35 PM

day care cancer centre facility started in 22 districts of the haryana

हरियाणा सरकार ने बुधवार को चंडीगढ़ से राज्य के 17 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया। पांच जिलों में पहले से ही डे केयर सेंटर चल रहे थे। नए सेंटर के उद्घाटन के बाद 22 जिलों में डे केयर सेंटर चालू हो गए हैं।

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने बुधवार को चंडीगढ़ से राज्य के 17 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया। पांच जिलों में पहले से ही डे केयर सेंटर चल रहे थे। नए सेंटर के उद्घाटन के बाद 22 जिलों में डे केयर सेंटर चालू हो गए हैं।

मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में घोषणा की थी कि राज्य के 17 जिलों में डे केयर सेंटर खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कैंसर हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनकर उभरा है। इसका इलाज काफी महंगा है। आमजन को ध्यान में रखते हुए रोगियों के लिए सेंटर खोले गए हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत रोकथाम, स्क्रीनिंग और उपचार की व्यापक सेवाएं प्रदान कर रहा है। 30 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए मुख, स्तन व गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की नियमित जांच हो रही है। नए केंद्रों के शुरू होने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। ब्यूरो

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!