किन्नर समाज की गद्दी को लेकर खूनी संघर्ष, कई थाना क्षेत्रों में फैला विवाद...जानिए क्या है पूरा  मामला

Edited By Isha, Updated: 12 Feb, 2026 07:06 PM

bloody conflict over the throne of the transgender community

शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच गद्दी को लेकर चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। यह विवाद अब मारपीट और हिंसक झड़प का रूप ले चुका है। वीरवार को बूढ़पुर रोड स्थित एक निजी स्कूल के समीप दोनों

रेवाड़ी(महेंद्र भारती):  शहर में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच गद्दी को लेकर चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। यह विवाद अब मारपीट और हिंसक झड़प का रूप ले चुका है। वीरवार को बूढ़पुर रोड स्थित एक निजी स्कूल के समीप दोनों गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विवाद पूर्व गुरु रुकसार किन्नर की मृत्यु के बाद शुरू हुआ था, जो पिछले करीब दो महीनों से लगातार चला आ रहा है। 

रुकसार किन्नर के निधन के बाद उनके शिष्य मोना उर्फ बॉबी ने गद्दी पर अपना अधिकार जताया है। मोना का दावा है कि गुरु रुकसार ने 16 जनवरी 2025 को वसीयत लिखकर उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था और मरने से पहले गद्दी उन्हें सौंप दी थी।


मोना गुट का आरोप है कि बाहरी क्षेत्रों से आए कुछ किन्नर उनके इलाके में अवैध रूप से दखल दे रहे हैं, जबरन वसूली कर रहे हैं और अपना वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बाहरी लोगों द्वारा उनके कुछ साथियों का कथित रूप से अपहरण भी किया गया है तथा उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि अब तक यह विवाद खोल थाना, शहर थाना, सदर थाना और रामपुरा थाना क्षेत्र तक फैल चुका है।

PunjabKesari

लगातार हो रही झड़पों के चलते इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भारी बल तैनात कर दिया है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों गुटों के सदस्यों को गाड़ियों में बैठाकर रामपुरा थाना ले जाकर पूछताछ की।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि किन्नर समाज के दोनों गुटों के बीच चल रहे विवाद को शीघ्र सुलझाया जाए, ताकि आम नागरिकों को आए दिन होने वाले झगड़ों, अभद्र भाषा और अव्यवस्था से राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि इस विवाद के कारण क्षेत्र का माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है, जिस पर जल्द प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!