फोम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान...दमकल गाड़ियां मौके पर आग बुझाने का कर रही प्रयास

Edited By Isha, Updated: 12 Feb, 2026 08:13 PM

massive fire breaks out in foam factory causing loss of lakhs

सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक फोम फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री में रखा सामान जलकर राख हो गया।

सोनीपत ( सन्नी मलिक ): सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक फोम फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री में रखा सामान जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की 12 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।प्राथमिक तौर पर लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मामले में जानकारी देते हुए सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी तुरंत मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही है। फायर अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाया गया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!