Edited By Manisha rana, Updated: 31 May, 2026 10:24 AM

शेयर मार्कीट और क्रिप्टो करंसी में भारी मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने शहर के एक व्यक्ति से 51 लाख रुपए की ठगी कर ली। शहर निवासी अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ लोगों ने उनसे संपर्क कर शेयर बाजार और क्रिप्टो करेंसी में निवेश की...
सोनीपत : शेयर मार्कीट और क्रिप्टो करंसी में भारी मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने शहर के एक व्यक्ति से 51 लाख रुपए की ठगी कर ली। शहर निवासी अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ लोगों ने उनसे संपर्क कर शेयर बाजार और क्रिप्टो करेंसी में निवेश की सलाह दी।
आरोपियों ने दावा किया कि उनके माध्यम से निवेश करने पर कम समय में कई गुना मुनाफा कमाया जा सकता है। शुरूआत में निवेश की राशि बढ़ती हुई दिखाकर उनका विश्वास जीता गया। इसके बाद ठग लगातार अधिक रकम निवेश करने के लिए दबाव बनाते रहे। झांसे में आकर अनिल ने 10 अप्रैल से 13 मई के बीच अलग-अलग खातों में कुल 51 लाख रुपए जमा करवा दिए। जब उन्होंने निवेश की गई राशि और कथित मुनाफा निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने तरह-तरह के बहाने बनाकर भुगतान टालना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद आरोपियों से संपर्क टूट गया और रकम भी वापस नहीं मिली। तब पीड़ित को अपने साथ ठगी होने का पता चला। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)