OMG! सोनीपत में महिला को सम्मोहित कर की लाखों की ठगी, रूमाल में थमा दिए कंकड़

Edited By Manisha rana, Updated: 12 Feb, 2026 10:36 AM

sonipat woman was hypnotized and duped of lakhs of rupees

हरियाणा में अपराधी बेखौफ नज़र आ रहे हैं और सोनीपत जिला अपराधियों की पहल बनाता हुआ नज़र आ रहा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यहां पर अपराधी पुलिस थाना के सामने ही आपराधिक वारदातों को अंजाम देने से नहीं घबराते, क्योंकि सोनीपत के ट्रैफिक थाना के...

सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा में अपराधी बेखौफ नज़र आ रहे हैं और सोनीपत जिला अपराधियों की पहल बनाता हुआ नज़र आ रहा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यहां पर अपराधी पुलिस थाना के सामने ही आपराधिक वारदातों को अंजाम देने से नहीं घबराते, क्योंकि सोनीपत के ट्रैफिक थाना के सामने महिला ठग और उसके दो साथियों ने एक महिला से लाखों रुपए के आभूषण सम्मोहित करके ठग डाले। इस वारदात को शातिराना अंदाज से अंजाम दिया गया।

PunjabKesari

बता दें कि सोनीपत के सेक्टर 12 की रहने वाली एक महिला अपने किसी निजी काम से घर से मार्किट के लिए निकली थी और जब वह दिल्ली रोड पर ट्रैफिक थाना के सामने पहुंची तो एक महिला और उसके दो साथियों ने उसे पता नहीं कैसे सम्मोहित किया और अपनी बातों में लेकर उसे अपने साथ साथ लेकर निकल पड़े। उसे सिक्का कॉलोनी में पहले एक सुनार की दुकान पर ले गए और वहां उसके कानों के आभूषण उतरवाए और जहां तीनों शातिर ठग सीसीटीवी में कैद हो गए और बाद में तीनों ये शातिर ठग अपने साथ लेकर निकले और जाते जाते उन्होंने उसकी सोने की चैन भी निकलवा ली और उसे एक रुमाल में सोने के आभूषण की जगह कंकर थमा कर फरार हो गए। महिला का जब नशा टूटा तो उसे अपने साथ ठगी का पता चला। इसके बाद महिला और उसके परिजन सिविल लाइन थाना पहुंचे और पुलिस को इस मामले से अवगत कराया और अब पुलिस आस-पास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि इन शातिर ठगों तक पहुंचा जा सके।

वहीं मामले में जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि एक महिला और दो पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है और जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!