जज की कुर्सी पर बैठकर जनता का इंसाफ करेगी हरियाणा की बेटी प्रियंका

Edited By Shivam, Updated: 21 Jul, 2019 10:32 PM

सोनीपत के गांव खेड़ी के बेटी ने एक बार फिर प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है, क्योंकि बेटी प्रिंयका अब कोर्ट में जज की कुर्सी पर बैठकर जनता को न्याय...

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत के गांव खेड़ी के बेटी ने एक बार फिर प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है, क्योंकि बेटी प्रिंयका अब कोर्ट में जज की कुर्सी पर बैठकर जनता का न्याय करेगी।

दरअसल, प्रियंका चौधरी ने दिल्ली में जुडिशरी की परीक्षा में सफलता हासिल की है। इस सफलता पर प्रियंका ने कहा कि मेहनत और परिजनों का साथ रंग लाया है। वहीं परिजन और ग्रामीणों ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए धूमधाम से स्वागत किया है।

PunjabKesari, priyanka

प्रियंका चौधरी के दिल्ली ज्यूडिशरी में चयन के बाद ग्रामीणों और परिजनों में खुशी का माहौल है। सभी ने कहा कि बेटी की मेहनत रंग लाई है और बेटियों को पढऩे का मौका देना चाहिए। प्रियंका के पति ने कहा कि मैंने सिर्फ साथ दिया है, मेहनत प्रियंका ने की है। प्रियंका चौधरी का कहना है कि सभी को मेहनत करनी चाहिए क्योंकि मेहनत एक दिन रंग जरूर लाती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!