हरियाणा के इस जिले में बढ़ा बाढ़ का खतरा, लोगों का कहना-  प्रशासन मदद के लिए अभी तक नहीं आया

Edited By Isha, Updated: 16 Aug, 2025 06:13 PM

danger of flood has increased in this district of haryana

पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते मैदानी इलाकों में दिक्कत बढ़ती दिखाई दे रही है। अंबाला कैंट में टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

अंबाला(अमन):  पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते मैदानी इलाकों में दिक्कत बढ़ती दिखाई दे रही है। अंबाला कैंट में टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है प्रशासन मदद के लिए उनके पास अभी तक नही पहुंचा।

  लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है प्रशासन की तरफ से उन्हें कोई जानकारी नही दी गई नही अभी तक कोई प्रशासन से मदद के लिए आया है। यदि उन्हें समय रहते जानकारी मिलती तो वे अपना सामान निकाल लेते। अब उन्हें रात की चिंता है यदि रात को जलस्तर बढ़ता है तो क्या करेंगे।

उन्होंने कहा कि पहले भी जब नदी में पानी आया था, तो लोगों को काफी नुकसान हुआ था, इसलिए डर का माहौल है। हालांकि प्रशासन ने पहले से ही नदी की खुदाई करवाई है, जिससे पानी के बहाव में मदद मिल रही है और नुकसान की आशंका कम है। चेयरपर्सन ने बताया कि लोगों को हेल्पलाइन नंबर मुहैया करा दिए गए हैं, जिन पर खतरा महसूस होने पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने सभी से अलर्ट रहने की अपील भी की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!