Edited By Shivam, Updated: 12 Aug, 2019 04:53 PM
महेन्द्रगढ़ के एक सी.आर.पी.एफ. जवान ने रेवाड़ी के होटल में फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी पहचान महेन्द्र्रगढ़ के गांव बैरावास निवासी अजय कुमार के रूप में हुई हैं। उसकी पोसिं्टग दिल्ली में थी। होटल के कमरे से मृतक का एक सुसाइड नोट...
रेवाड़ी (गंगाबिशन): महेन्द्रगढ़ के एक सी.आर.पी.एफ. जवान ने रेवाड़ी के होटल में फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी पहचान महेन्द्र्रगढ़ के गांव बैरावास निवासी अजय कुमार के रूप में हुई हैं। उसकी पोसिं्टग दिल्ली में थी। होटल के कमरे से मृतक का एक सुसाइड नोट भी मिला है।
जवान के भाई विजय कुमार ने बताया कि अजय कुमार शनिवार को ड्यूटी पर दिल्ली जाने के लिए घर से निकाला था। वह शनिवार की रात को ही रेवाड़ी के रेलवे रोड स्थित एक होटल में रुका था। देर रात को होटल के कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी कि जवान ने कमरे में फंदा लगा लिया। गोकलगेट पुलिस चौकी के प्रभारी रणसिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर मृतक के भाई विजय कुमार रेवाड़ी पहुंचे।
उन्होंने कहा कि आत्महत्या करने का कोई कारण समझ नहीं आ रहा है। चौकी प्रभारी रणसिंह ने कहा कि होटल के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार न बताते हुए स्वयं को जिम्मेदार ठहराया है। शव का पोस्टमार्टम आज रविवार को करवाया गया है।