नीमका जेल तक पहुंचा कोरोना वायरस- दो कैदी पॉजिटिव मिले, 14 अन्य क्वारेंटाइन

Edited By Shivam, Updated: 20 May, 2020 05:30 PM

corona virus reaches neemka jail two prisoners got positive

कोरोना वायरस का कहर अब हर कोने में पहुंचने लगा है। यहां तक कि जेलों में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है, जहां लोगों का संपर्क में आना बहुत कम ही होता है। फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद दो कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप...

फरीदाबाद (अनिल राठी): कोरोना वायरस का कहर अब हर कोने में पहुंचने लगा है। यहां तक कि जेलों में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है, जहां लोगों का संपर्क में आना बहुत कम ही होता है। फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद दो कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं कैदियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद 14 अन्य कैदियों को क्वारेंटाइन किया गया है।

दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने नचौली में रहने वाले 49 वर्षीय व्यक्ति व तुगलकाबाद में रहने वाले 22 वर्षीय युवक के संक्रमित होने की पुष्टि की है। सोमवार रात को यह दोनों अपने दिए गए पते पर नहीं मिले। स्वास्थ्य विभाग इनकी खोज में लगा रहा, लेकिन मंगलवार सुबह यह दोनों नीमका जेल में मिले। जेल सुपरीटेंडेंट संजीव कुमार ने बताया कि आपराधिक मामलों के चलते कोर्ट ने इन दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा हुआ था। जिन बैरेक में यह दोनों थे, वहां 14 अन्य कैदी भी थे। अब उन्हें अलग-अलग कमरों में क्वारंटीन कर दिया गया है, साथ ही उनके सैंपल भी लिए गए हैं।

714 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ रामभगत ने बताया कि 13 नए केस आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 163 हो गई है। इनमें से 86 लोग ठीक हो गए हैं, 6 की मौत हो गई है, 65 लोगों का अस्पताल में व 6 का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 7678 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 6801 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभी 714 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!