हरियाणा में कोरोना मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 103, बीते दिन इतने मामले आए सामने, एक क्लिक में पढ़ें पूरी Detail

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Jun, 2025 09:53 AM

corona patients in haryana reached 103

हरियाणा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को राज्य में कोरोना के 17 नए मामले मिले हैं।

चंडीगढ़ : हरियाणा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को राज्य में कोरोना के 17 नए मामले मिले हैं। वहीं बीते दिन मंगलवार को हरियाणा में कोरोना के 16 मामले पॉजिटिव आए थे। कोरोना मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। बुधवार को पूरे राज्य में 484 लोगों के कोरोना जांच को लेकर सैंपल लिए गए थे।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को हरियाणा में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 63 हो गए हैं। वहीं, मंगलवार को राज्य में कोरोना के 51 सक्रिय मामले थे। बुधवार को राज्य में पांच कोरोना के मरीज रिकवर हुए हैं। अब तक राज्य में कोरोना के 103 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं कुल रिकवर हुए मरीजों का आंकड़ा भी 40 पहुंच गया है। हालांकि अभी तक राज्य में कोरोना से कोई भी मौत नहीं हुई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!