छत से गुजर रही तार को लेकर हुआ विवाद, हथौड़े से वार कर किया घायल

Edited By Isha, Updated: 15 Oct, 2019 10:28 AM

controversy over wire going through roof injured with hammer

जैन चौक शोरे वाली गली निवासी एक महिला का उसकी छत से गुजर रहे तार को लेकर पड़ोस के ही कुछ व्यक्तियों के साथ विवाद हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने.......

भिवानी (वजीर) : जैन चौक शोरे वाली गली निवासी एक महिला का उसकी छत से गुजर रहे तार को लेकर पड़ोस के ही कुछ व्यक्तियों के साथ विवाद हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, बच्चों के साथ मिलकर उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और उसके सिर पर हथौड़े से वार कर घायल कर दिया।

महिला ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति के बेटे ने उसे लात-घूंसों से पीटा। घायल महिला को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

ये था मामला
जैन चौक शोरेवाली गली निवासी सुनीता ने बताया कि 8 माह पहले उसके पति सुरेंद्र की मौत हो गई। इसी दौरान रामबिलास व उसकी 2 लड़की शोर सुनकर आ गए। उसी लड़कियों व पत्नी ने उसके दोनों हाथ पकड़कर पीटा और रामबिलाश ने उसके सिर पर वहां रखा हथौड़ा मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला का आरोप है कि रामबिलास के लड़के ने उसके मुंह व पेट पर लात-घूंसे मारकर घायल कर दिया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!