Edited By Harman, Updated: 19 May, 2026 12:38 PM

हरियाणा के मुलाना से एक सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है। यहां जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। वहीं इस घटना में एक शख्स को दो गोलियां लगी। वहीं अंधाधुंध फायरिंग ने पूरे इलाका को दहला दिया।
मुलाना (अनिल शर्मा) : हरियाणा के मुलाना से एक सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया है। यहां जमीनी विवाद में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। वहीं इस घटना में एक शख्स को दो गोलियां लगी। वहीं अंधाधुंध फायरिंग ने पूरे इलाका को दहला दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में मुलाना निवासी गुरमीत सिंह को दो गोलियां लग गई। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान एक पक्ष द्वारा फायरिंग कर दी गई, जिसमें गुरमीत सिंह को दो गोलियां लग गई। घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में घटना के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ है।