Edited By Harman, Updated: 24 May, 2026 06:27 PM

हरियाणा के पलवल से दिल दहला देने वाले हत्याकांड की खबर सामने आई है। यहां बच्चों के खेलने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने मामले में 20 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पलवल : हरियाणा के पलवल से दिल दहला देने वाले हत्याकांड की खबर सामने आई है। यहां बच्चों के खेलने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने मामले में 20 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
मृतक शख्स के बेटे ने बताया कि 23 मई की शाम उनके घर के बच्चों का पड़ोसियों के बच्चों से खेलते समय विवाद हो गया था। वहीं इस बात की रंजिश पड़ोसियों ने अपने मन में रखी। जब देर शाम पिता घर लौट रहे थे तो पहले से ही घात लगाए पड़ोसियों ने उन पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मामूली विवाद में हुए इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।