गोहाना में ठेकेदार के हत्यारों की परेड कराई, पुलिस ने हथकड़ी में जकड़कर गांव में घुमाया

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 16 Nov, 2025 08:56 PM

contractor s killers paraded in gohana

गोहाना सदर थाना पुलिस ने मछली पालन ठेकेदार भाना राम की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मोहित और मोनू को गिरफ्तार कर लिया है।

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना सदर थाना पुलिस ने मछली पालन ठेकेदार भाना राम की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मोहित और मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी सोनीपत जिले के मुंडलाना गांव के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के बाद रविवार को पुलिस टीम ने दोनों को हथकड़ी पहनाकर गांव में परेड करवाई। वहीं आरोपी लगातार कहते हुए नजर आए, "ऐसी गलती कोई मत करना।"

जानकारी के अनुसार 12 नवंबर की रात मृतक भाना राम ने तालाब किनारे शराब पी रहे दोनों युवकों को रोकने का प्रयास किया। इसी बात पर नशे में धुत आरोपियों ने ईंट से उनके सिर पर हमला कर दिया और मौके से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल भाना को परिजनों ने तुरंत खानपुर PGI पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari

पीड़ित परिवार के बेटे बलराम ने बताया कि पिता तालाब मछली पालन के लिए ठेके पर लिए हुए थे और अक्सर रात को वहीं ठहरते थे। रात में चाचा अजमेर वहां पहुंचे, तो भाना राम को खून से लथपथ पाया। अजमेर ने आरोपियों को भागते देखा और हमले में उन्हें भी चोटें आईं।

सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक सबूत जुटाए। भाना राम अपने पीछे तीन बेटे, दो बेटियां और पत्नी को छोड़ गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!