हरियाणा कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी गठित, तैयार करेगी प्रत्याशियों की सूची

Edited By Shivam, Updated: 16 Sep, 2019 12:25 PM

congress screening committee set up will prepare congress list

कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी गठित कर दी है। 6 सदस्यीय कमेटी में दीपा देशमुंंशी, देवेंद्र यादव...

चंडीगढ़ (बंसल): कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी गठित कर दी है। 6 सदस्यीय कमेटी में दीपा देशमुंंशी, देवेंद्र यादव, गुलाम नबी आजाद, कु.शैलजा तथा भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी हैं। प्रत्याशियों की सूची फाइनल करने में कमेटी का अहम रोल होता है। हालांकि पार्टी हाईकमान ने पिछले दिनों इलैक्शन कमेटी भी गठित कर दी थी जोकि प्रदेश स्तर पर टिकट के लिए आवेदकों को सूची तैयार करके स्क्रीनिंग कमेटी के पास भेजेगी।

कमेटी में शैलजा तथा हुड्डा के शामिल होने से उनके समर्थकों में उम्मीद बनी हुई है कि टिकटों के मामले में दोनों नेताओं का ही पलड़ा भारी रहेगा। हालांकि प्रदेश स्तरीय इलैक्शन कमेटी में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को सदस्यों के तौर शामिल किया गया है,ताकि प्रत्याशियों की सूची तैयार करने में कोई ज्यादा मनमानी न कर सके। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!