कांग्रेस ऑब्जर्वर प्रोफेसर संपत सिंह का हरियाणा सरकार पर चौतरफा हमला, कहा- चारो तरफ भ्रष्टाचार

Edited By Saurabh Pal, Updated: 24 Jan, 2024 05:05 PM

congress observer sampat singh targets haryana government

हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री और सिरसा लोकसभा से कांग्रेस ऑब्जर्वर प्रोफेसर संपत सिंह ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर जमकर हमला बोला

सिरसा(सतनाम सिंह): हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री और सिरसा लोकसभा से कांग्रेस ऑब्जर्वर प्रोफेसर संपत सिंह ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर जमकर हमला बोला। प्रोफेसर संपत सिंह सिरसा के कांग्रेस भवन में कांग्रेस पदाधिकारी की मीटिंग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। प्रोफेसर संपत सिंह ने कौशल रोजगार योजना के माध्यम से हो रही नियुक्तियों पर भी सवाल खड़े किये है। वहीं EVM पर पूछे गए सवाल पर प्रोफेसर संपत सिंह ने कहा कि तीन राज्यों में चुनाव के नतीजे को देखते हुए कहीं ना कहीं Evm  पर आम लोगो द्वारा सवाल जरूर खड़े किये जा रहे है। 

PunjabKesari

प्रोफेसर संपत सिंह ने कहा कि राम मंदिर को लेकर जो प्रचार किया जा रहा है। वे लोग करें लेकिन राम किसी एक के नहीं हैं। कांग्रेस सहित सभी लोग राम को मानने वाले हैं। प्रोफेसर संपत सिंह ने कहा कि भगवान राम ने तो सृष्टि की रचना की है हम उनकी रचना क्या कर सकते हैं। वहीं प्रोफेसर संपत सिंह ने कहा कि राम मंदिर की स्थापना से सभी में खुशी है, लेकिन जो राम राज्य की बात की जा रही है वह तो जनता ही बता सकती है। संपत सिंह ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार खत्म होने की बात करती है, लेकिन भ्रष्टाचार बहुत ज्यादा बढ़ गया है। संपत सिंह ने कहा कि जितनी भी अपॉइंटमेंट होती हैं वह मुख्यमंत्री ऑफिस से होती हैं और अधिकारियों को किसी तरह का कोई डर नहीं है। अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं।

प्रोफेसर संपत सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है बेरोजगारी बढ़ गई है। इसके साथ संपत सिंह ने कहा कि सबसे ज्यादा मामले साइबर क्राइम को लेकर प्रदेश में आ रहे हैं और सरकार की तरफ से इसकी रोकथाम के लिए कोई खास कदम नहीं उठाया जा रहे।  संपत सिंह ने प्रदेश सरकार की कौशल रोजगार योजना पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि कौशल रोजगार के माध्यम से जो लोग काबिल हैं उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। लोगों को पता नहीं चलता कब उन्हें रखा जा रहा और कब उन्हें निकाला जा रहा है।  प्रोफेसर संपत सिंह ने कहा कहीं ना कहीं इस के माध्यम से युवाओं का शोषण ही किया जा रहा है। वहीं EVM की साख को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रोफेसर संपत सिंह ने कहा कि वह टेक्निकल तो नहीं जानते, लेकिन जिस तरह से तीन राज्यों के नतीजे आए हैं उनको लेकर कहीं ना कहीं लोगों के मन में EVM की साख को लेकर सवाल जरूर हैं। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!