कांग्रेस विधायिका डेंगू की चपेट में, इलाके में 500 से अधिक संदिग्ध केस(VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 23 Nov, 2019 05:40 PM

सैकड़ों की संख्या में लोग डेंगू के घेरे में आकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी मात्र 54 केस डेंगू के पॉजिटिव आने की पुष्टि कर रहे हैं लेकिन इसकी संख्या कहीं अधिक है। यमुनानगर के सढौरा से कांग्रेस विधायक रेनू बाला...

यमुनानगर (सुरिन्द्र मेहता): सैकड़ों की संख्या में लोग डेंगू के घेरे में आकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी मात्र 54 केस डेंगू के पॉजिटिव आने की पुष्टि कर रहे हैं लेकिन इसकी संख्या कहीं अधिक है। यमुनानगर के सढौरा से कांग्रेस विधायक रेनू बाला डेंगू की चपेट में हैं। उन्हें पंचकूला के ओजस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।


बताया जा रहा है कि उनके डेंगू से संबंधित टेस्ट पॉजिटिव आए हैं, प्लेटलेट्स वीरवार को 20,000 थे। सूचना मिलने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा  देर शाम उनसे मिलने पहुंची। उन्होंने उनका हालचाल जाना।बता दें कि रेनू बाला कांग्रेस के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ी हैं और विधायक बनी हैं। वे जिला परिषद की चेयरपर्सन भी रही हैं। विधायक की शपथ लेने से पहले उन्होंने चेयरपर्सन पद से इस्तीफा दे दिया था।


रेनू बाला के अलावा जिला के अलग-अलग अस्पतालों में सैकड़ों की संख्या में डेंगू से प्रभावित मरीज भर्ती हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय दहिया ने बताया कि 500 से अधिक संदिग्ध केस हैं, जिनमें से 54 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि विधायक को भी डेंगू का कार्ड में पॉजिटिव आया है, लेकिन अभी उसका यमुनानगर के अस्पताल में टेस्ट रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां डेंगू के लारवा पाए जा रहे हैं वहां वहां फागिंग करवाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने घरों व आसपास के इलाकों में पानी खड़ा ना होने दें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!