कांग्रेस भाजपा की तरह रिकॉर्ड बनाने की लगा रही होड़, मिड्ढा ने विपक्ष पर ली चुटकी

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 22 Mar, 2025 03:28 PM

congress is competing to make records like bjp middha took dig

हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्ढा ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की तरह रिकॉर्ड बनाने की होड़ लगा रही है। भाजपा ने तो तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्ढा ने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की तरह रिकॉर्ड बनाने की होड़ लगा रही है। भाजपा ने तो तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है। लेकिन कांग्रेस पार्टी हरियाणा विधानसभा में बिना प्रतिपक्ष नेता के सदन में पहुंचकर रिकॉर्ड बना रही है। वे अपना प्रतिपक्ष नेता भी नहीं चुन पा रहे हैं। कृष्ण मिड्ढा आज रोहतक में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। 

कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को दिल से तो यह पता है कि इस बार बहुत बेहतरीन बजट पेश किया गया है लेकिन विपक्ष में होने का कर्तव्य निभाने के लिए बजट को खराब बता रही है। कांग्रेस पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने तो तीसरी बार प्रदेश में सरकार बना कर रिकॉर्ड कायम किया है और कांग्रेस भी रिकॉर्ड बनाने की होड़ कर रही है। हरियाणा विधानसभा के सत्र में बिना प्रतिपक्ष नेता के ही कांग्रेस पार्टी पहुंच गई है और वह इसी रिकॉर्ड को कायम करना चाहते हैं। 

किसानों को बॉर्डर बैठाना आप का प्लान-मिड्ढा

वहीं पंजाब सरकार द्वारा बॉर्डर पर बैठे किसानों को हटाने पर भी मिड्ढा ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की सरकार का ही प्लान था, क्योंकि किसानों के पास इतना समय नहीं होता कि वह सड़क पर बैठकर आंदोलन करें और जिन्होंने किसानों को सड़क पर बैठाया था अब उन्होंने उठा दिया है। अगर इस मामले की जांच हो जाए तो सब कुछ सामने आ जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!