Edited By Yakeen Kumar, Updated: 25 Feb, 2025 05:21 PM

पानीपत में भाजपा की मेयर प्रत्याशी कोमल सैनी का नामांकन करवाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज, पूर्व सांसद संजय भाटिया सहित तमाम भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत में भाजपा की मेयर प्रत्याशी कोमल सैनी का नामांकन करवाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज, पूर्व सांसद संजय भाटिया सहित तमाम भाजपा नेता भी मौजूद रहे। इस पर सीएम सैनी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस अब ट्वीट मास्टर बन गई है। उन्हें अब कोई काम नहीं है बस ट्वीट करना आता है। उन्होनें कहा, कांग्रेस अब धरातल पर नहीं और धरातल से खाली हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के खालीपन का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है क्योंकि रोहतक में कांग्रेस के 35-40 साल पुराने पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। अब कांग्रेस के अन्दर कुछ नहीं रहा है।
कांग्रेस देती थी प्रलोभन- सीएम
उन्होनें कहा कि कांग्रेस का ये हाल उनकी नीतियों के कारण हुआ था। कांग्रेस लोगों को प्रलोभन देती थी। प्रलोभन देकर लोगों से वोट लेती थी, जबकि लोगों के काम कुछ नहीं करती थी। कांग्रेस जनता का नहीं बल्कि अपना काम करती थी। जब उन्होनें अपना काम नहीं किया तो जनता ने इसका जवाब वोट से दिया।
वहीं प्रापर्टी आई-डी की खामियों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खामियों को समाधान शिविरों के माध्यम से दूर किया जा रहा है और अगर कुछ खामियां फिर भी रह जाती हैं तो जिले के उपायुक्त, एसडीएम व नगर निगम से इन्हें हल करवाया जा सकता है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)