रोडरेज में एचआर कर्मी को बैट व बैसबॉल बैट से पीटा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 20 Feb, 2026 08:28 PM

company hr beaten in roadrage in imt

आईएमटी मानेसर एरिया में हुई रोडरेज में निजी कंपनी में एचआर कर्मी को बैट व बैसबॉल डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। हमले में घायल पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

गुड़गांव,(ब्यूरो): आईएमटी मानेसर एरिया में हुई रोडरेज में निजी कंपनी में एचआर कर्मी को बैट व बैसबॉल डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। हमले में घायल पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में मानेसर के सेक्टर-1 स्थित हिमालयन सोसाइटी निवासी नितेश भाटिया ने बताया कि वह सेक्टर-4 आईएमटी मानेसर स्थित मुंजाल किरीयू कंपनी में एचआर पद पर काम करते है। 17 फरवरी की शाम ड्यूटी खत्म करके वह अपनी कार से घर जा रहा था। जब वह सरिता हांडा कंपनी के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही बिना नंबर प्लेट की ऑल्टो कार के चालक ने लापरवाही से उसकी कार को टक्कर मार दी। जब वह नीचे उतरकर स्थिति देखने लगा तो ऑल्टो कार में सवार चालक व उसके दो साथी उससे झगड़ा करने लगे। तीनों आरोपियों ने बेसबॉल डंडे व क्रिकेट बैट से नितेश के साथ मारपीट की। इस हमले में उनके बाएं कान पर गहरी चोट आई, जिस पर चार टांके लगाने पड़े। इसके अलावा पैर और हाथ में भी चोटें आईं। 

 

आरोपी युवकों ने नितेश को धमकी दी और मौके से भाग गए। घायल नितेश का आईएमटी मानेसर स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर धारा 281, 125, 324(4), 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की। जल्द ही आरोपियों की पहचान करके गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!