हरियाणा में बढ़ने लगी ठंड, इस दिन से बदलेगा मौसम...पढ़ें ताजा Weather Update

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Nov, 2024 11:25 AM

cold is increasing in haryana weather will change from this day

पहाड़ों में बर्फबारी होने के कारण हरियाणा में ठंड बढ़ रही है। जहां सुबह और रात के समय ज्यादा ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दिन में धूप खिलने से राहत भी मिल रही है।

हरियाणा डेस्क: पहाड़ों में बर्फबारी होने के कारण हरियाणा में ठंड बढ़ रही है। जहां सुबह और रात के समय ज्यादा ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दिन में धूप खिलने से राहत भी मिल रही है। हिसार जिला 7.4 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा जबकि गुरुग्राम सबसे गर्म जिला रहा, यहाँ का तापमान 10.7 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया। 30 नवंबर की रात से एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और ठंड का स्तर बढ़ेगा।

कल से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 2 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान उत्तरी और उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं प्रदूषण के लिहाज से देखा जाए, तो गुरुग्राम सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा। यहां का AQI 500 पर पहुंच गया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!