हरियाणा लोक सेवा आयोग में बढ़ेगा स्टाफ, सैनी सरकार ने नए पदों को दी हरी झंडी!

Edited By Isha, Updated: 17 Jun, 2026 12:29 PM

staff strength at the haryana public service commission to increase

हरियाणा सरकार ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के प्रशासनिक ढांचे को अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा लोक सेवा आयोग (ग्रुप-बी) राज्य सेवा विनियम 1999

चंडीगढ़ः हरियाणा सरकार ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के प्रशासनिक ढांचे को अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा लोक सेवा आयोग (ग्रुप-बी) राज्य सेवा विनियम 1999 में संशोधन संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया था। इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई।

संशोधन के तहत एचपीएस में बढ़ते कार्यभार को देखते हुए सुपरिंटेंडेंट के दो नए पद तथा अकाउंट्स आफिसर का एक नया पद स्वीकृत किया गया है। इसके बाद आयोग में सुपरिंटेंडेंट पदों की संख्या पांच से बढ़कर सात हो जाएगी, जबकि अकाउंट्स आफिसर का एक पद भी सेवा संरचना में शामिल हो जाएगा।

राज्य सरकार के अनुसार राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अतिरिक्त पदों के सृजन से प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में तेजी आएगी और ग्रुप-ए तथा ग्रुप-बी पदों की भर्ती प्रक्रिया अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध बन सकेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!