कॉमन मिनिमम प्रोगाम पर कमेटी गठित, इसी हफ्ते होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

Edited By Isha, Updated: 06 Nov, 2019 01:16 PM

coalition government cabinet will be expanded this week

हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार न्यूनतम साझा कार्यक्रम तय करने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य अनिल विज की अगुआई में कमेटी बनाई है। न्यूनतम साझा कमेटी में

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार न्यूनतम साझा कार्यक्रम तय करने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधानसभा के वरिष्ठ सदस्य अनिल विज की अगुआई में कमेटी बनाई है।न्यूनतम साझा कमेटी में दोनों दलों के पांच विधायकों के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को इसमें शामिल किया जाएगा जो एजेंडा सेट करने में मदद करेंगे। एक पखवाड़े में यह कमेटी अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद अपने जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने अभिभाषण के जरिये पांच साल का जो रोडमैप दिखाया है उसमें 12 घोषणाएं दोनों दलों के चुनावी घोषणापत्र में शामिल हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!