Haryana: जलभराव से प्रभावित एरिया का जायजा लेंगे CM सैनी, 1 बजे पहुंचेंगे पिहोवा

Edited By Isha, Updated: 06 Sep, 2025 09:26 AM

cm saini will take stock of the areas affected by waterlogging

आज सीएम नायब सैनी कुरुक्षेत्र के पिहोवा, झांसा, शाहाबाद और लाडवा में जलभराव से प्रभावित एरिया का जायजा लेंगे। सीएम 1 बजे के बाद सबसे पहले पिहोवा पहुंचेंगे और जायजा लेंगे। उसके बाद झांसा, शाहाबाद और

डेस्क: आज सीएम नायब सैनी कुरुक्षेत्र के पिहोवा, झांसा, शाहाबाद और लाडवा में जलभराव से प्रभावित एरिया का जायजा लेंगे। सीएम 1 बजे के बाद सबसे पहले पिहोवा पहुंचेंगे और जायजा लेंगे। उसके बाद झांसा, शाहाबाद और लास्ट में लाडवा जाएंगे। गौर रहे कि हरियाणा में बारिश के कारण उफान पर आई घग्घर और मारकंडा नदी अब भी डेंजर लेवल से ऊपर बह रहीं है। 

वहीं हथिनीकुंड बैराज पर यमुना के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। मारकंडा नदी के जलस्तर में भी गिरावट आई है, लेकिन नदी अभी भी खतरे के निशान से 0.15 मीटर ऊपर बह रही है। मारकंडा नदी में जलस्तर बढ़ने पर कई गांवों में बाढ़ के हालात बने हुए है। फसलें तबाह हो चुकी है। पशुओं के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!