विनेश फोगाट के लिए हरियाणा सरकार का खुले दिल से ऐलान, बेटी के सम्मान और हक में खोला 'खजाना'

Edited By Saurabh Pal, Updated: 08 Aug, 2024 07:05 PM

cm saini said vinesh will get the honor of a silver medalist

हरियाणा की विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में तकनीकी कारणों से मेडल जीतने में नाकामयाब भले रहीं हो, लेकिन उन्होंने करोड़ों लोगों का अपने खेल से दिल जीता है। विनेश फोगाट ने अब कुश्ती की दुनिया को अलविदा कह दिया है...

हरियाणा डेस्कः हरियाणा की विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में तकनीकी कारणों से मेडल जीतने में नाकामयाब भले रहीं हो, लेकिन उन्होंने करोड़ों लोगों का अपने खेल से दिल जीता है। विनेश फोगाट ने अब कुश्ती की दुनिया को अलविदा कह दिया है। वहीं विनेश के डिस्क्वालीफिकेशन को लेकर तमाम तरह की बातें हो रहीं है। हालांकि सबसे जरूरी है कि इस समय विनेश के साथ लोगों की साहनुभूति है। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पेरिस से आने के बाद विनेश फोगाट का एक विजेता की तरह स्वागत किया जाए। 

PunjabKesari

सीएम नायब सैनी ने कहा कि विनेश फोगाट पर पूरे देश और हरियाणा प्रदेश को गर्व है। वह एक विजेता की तरह खेलीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की तरफ से वो सुविधाएं विनेश को मिलेंगी जो एक रजद पदक विजेता को मिलती हैं। वहीं विपक्षी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि ये लोग हर क्षेत्र में राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में राजनीति नहीं करनी चाहिए।  

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!