'दोनों दलों के अंदर भय है, दोनों भ्रष्टाचार...', कांग्रेस- AAP गठबंधन पर CM सैनी का बड़ा दावा

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Sep, 2024 08:55 AM

cm saini s big claim on congress aap alliance

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल काफी बढ़ी हुई है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर अभी भी तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं हुई है। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने AAP-कांग्रेस अलायंस को लेकर अपनी...

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल काफी बढ़ी हुई है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर अभी भी तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं हुई है। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने AAP-कांग्रेस अलायंस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दोनों विरोधी पार्टियों पर तंज कसते हुए उन्हें भ्रष्टाचारी करार दिया है। 

कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय- सीएम सैनी

मुख्यमंत्री सैनी ने आगे कहा, ''हरियाणा की जनता ने तय कर लिया है चाहे कांग्रेस एक गठबंधन करे, चाहे वह दस गठबंधन करे कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है हरियाणा में बीजेपी की सरकार तीसरी बार बड़ी बहुमत से बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों पार्टियां लोगों को बरगला कर के अपना उल्लू सीधा करना चाहती है। अब लोग समझ चुके हैं कि इनके नेतृत्व में विकास नहीं सिर्फ विनाश हो सकता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 14 तारीख को कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री की रैली होनी है। 

वहीं सैनी ने पहलवान और कांग्रेस नेता बजरंग पूनिया को जान से मारने की मिली धमकी को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें ऐसी कोई धमकी आई है तो हम उस पर कार्रवाई करेंगे। बजरंग पूनिया को विदेशी नंबर से उन्हें व्हाट्सऐप पर धमकी भरा मैसेज आया था, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत सोनीपत के बहालगढ़ थाने में की है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!