Rohtak: परशुराम जयंती समारोह में भीड़ ने तोड़े रिकार्ड, CM सैनी ने की अरविंद शर्मा की सराहना

Edited By Manisha rana, Updated: 31 May, 2025 07:35 AM

cm saini praised arvind sharma in parshuram jayanti celebration

शुक्रवार को रोहतक के पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का राज्य स्तरीय समारोह राजनीतिक, सामाजिक व शैक्षणिक तौर पर विशिष्ट रहा।

चंडीगढ़ : देश, प्रदेश व समाज में अपनी शैक्षणिक क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने वाली 120 साल पुरानी गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा, रोहतक के तीसरे कैम्पस में 36 बिरादरी की एकजुटता, रिकार्डतोड़ भीड़, 50 साल बाद संस्था के नए कैम्पस में 5 शैक्षणिक व विकास परियोजनाओं के शिलान्यास मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से करवाते हुए न केवल उन्हें ऐतिहासिक पलों का गवाह बनाया, अपितु बहुचर्चित पहरावर को अब पहरावर धाम के तौर पर विकसित करने की घोषणा करते हुए समालोचकों के मुंह पर ताले लगाने का काम किया।

हरियाणा में भाजपा सरकार के गठन के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा सन्त-महापुरुष सम्मान व विचार प्रसार योजना के तहत सन्त-महापुरुषों की जयन्तियों को सरकारी स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया था। इस परंपरा में शुक्रवार को रोहतक के पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का राज्य स्तरीय समारोह राजनीतिक, सामाजिक व शैक्षणिक तौर पर विशिष्ट रहा। राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली द्वारा कार्यक्रम की सफलता के लिए सर्व समाज की तरफ से सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा को संयोजक नियुक्त किया गया था। इस जिम्मेदारी के तुरंत बाद ही सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव के प्रदेश के विभिन्न जिलों में घूमकर न्यौते देने शुरू कर दिए थे।

PunjabKesari

उन्होंने न केवल अलग-अलग जिलों में समाज, संगठन के लोगों के साथ बैठकें की, अपितु सोनीपत, करनाल, पानीपत, रोहतक, झज्जर, जींद में अपने पुराने सहयोगियों को भी सक्रिय किया। इन दौरों की बदौलत पहली बार सन्त-महापुरुष जयंती समारोह में भारी जनसमूह उमड़ा, जिसके चलते पंडाल छोड़ा रह गया। मुख्यातिथि के तौर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, अध्यक्ष के तौर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के साथ-साथ मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार, महिपाल ढांडा, रणबीर गंगवा व गौरव गौतम, उत्तर प्रदेश में दर्जा प्राप्त मंत्री पंडित सुनील भराला, सांसद मनोज तिवारी, सतीश गौतम व रामचन्द्र जांगड़ा, विधायक मुकेश शर्मा, देवेन्द्र अत्रि, घनश्याम दास सर्राफ व पवन खरखौदा, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स की मौजूदगी रही। खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा की सराहना की।

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने इस आयोजन को सर्वजातीय बनाकर 36 बिरादरी को अपने साथ लेकर चलने और सैनिकों व शहीदों के सम्मान को यह कार्यक्रम समर्पित करते हुए जन-जन को एक विशिष्ट सन्देश दिया। प्रदेश के अलग-अलग कोनों से आए विप्र व सर्व समाज को सम्मान देते हुए उनका भरोसा जीता। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने पहरावर को लेकर निरन्तर राजनीतिक प्रतिद्वंदता और श्रेय लेने की लड़ाई को सबको साथ लेकर चलने की भावना के साथ खत्म कर दिया।

अरविंद शर्मा ने न केवल 50 साल बाद गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे कैम्पस में नई परियोजनाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथों शिलान्यास करवाते हुए उनका दिल जीता, अपितु ब्राह्मण समाज को महसूस करवाया कि संस्था को मजबूत बनाने में वो बिल्कुल भी पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने न केवल भगवान परशुराम, गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के प्रशासनिक भवन, भगवान परशुराम इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल, रोहतक, भगवान परशुराम कालेज ऑफ नर्सिंग फॉर गर्ल्स की आधारशिला रखवाई, वहीं संस्था के पहरावर कैम्पस में भगवान परशुराम की विशालकाय प्रतिमा की स्थापना का भी शिलान्यास करवाया। तकरीबन 20 करोड़ रुपए की इन परियोजनाओं के लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपए संस्था द्वारा एकत्रित करने व उसकी मैचिंग ग्रांट सरकार से दिलवाने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हामी भरवाई। यही नहीं, पहरावर धाम बनाने का ऐलान करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से 51 लाख दिलवाने की घोषणा भी करवाई। अरविंद शर्मा ने राजनीतिक गलियारों में बहुप्रतीक्षित भगवान परशुराम जन्मोत्सव के राज्य स्तरीय समारोह को भारी भीड़ के साथ करके न केवल अपनी जनता-जनार्दन में मजबूत पैठ को साबित किया, अपितु भविष्य को लेकर भी निरन्तर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!