Haryana: महिलाओं को 2100 रुपये देने को लेकर CM Saini ने किया बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

Edited By Isha, Updated: 23 Feb, 2025 07:41 AM

cm saini made a big announcement about giving rs 2100 to women

हरियाणा में बीजेपी ने सत्ता में आने से महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने की बात कही थी। नायब सैनी सरकार को सत्ता में आए 100 से ज्यादा दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक महिला का पैसे नहीं मिले हैं। अबके मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं को 2100 रुपये...

चंडीगढ़ (धरणी):  हरियाणा में बीजेपी ने सत्ता में आने से महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने की बात कही थी। नायब सैनी सरकार को सत्ता में आए 100 से ज्यादा दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक महिला का पैसे नहीं मिले हैं। अबके मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं को 2100 रुपये देने को लेकर बड़ा ऐलान किया है। |||


नायब सैनी ने कहा है कि स्थानीय निकाय चुनाव के बाद प्रदेश की महिलाओं को 2100 रुपये हर महीना दिए जाएंगे। चुनाव के बाद पेश होने वाले बजट सत्र में इस बारे में प्रावधान किया जाएगा। बजट के बाद आगामी वित्त वर्ष से इस योजना को लागू कर दिया जाएगा।


नायब सैनी ने बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में 240 संकल्प किए थे। जिनमें से 18 संकल्प को पूरा कर लिया है जबकि 10 संकल्प पाइप लाइन में हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव के दौरान जो संकल्प किया था, हर उस संकल्प को पूरा किया जाएगा। प्रदेश के युवाओं को 2 लाख सरकारी नौकरी देने के लिए पूरा रोड मैप तैयार कर लिया गया है।


युवाओं को हर वर्ष नौकरी दी जाएगी। वर्तमान समय में प्रदेश के 13 लाख परिवारों को 500 रूपए में गैस सिलेंडर मुहैया कराया जा रहा है। इस बारे में भी संकल्प पत्र में वादा किया गया था। संकल्प पत्र में किए गए वादे के मुताबिक पंचायत भूमि पर काबिज मालिकों को वर्ष 2004 के कलेक्टरेट के मुताबिक भूमि दी गई है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!