CM सैनी ने रोहतक में फहराया तिरंगा, अनिज विज ने परेड को दी सलामी, जानिए Live Update

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 15 Aug, 2025 10:24 AM

cm saini hoisted the tricolor in rohtak

प्रदेश में 79वें स्वतंत्रता दिवस रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झंडा फहराया।

टीम हरियाणा : प्रदेश में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झंडा फहराया। इससे पहले सीएम ने राज्य स्तरीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम सैनी स्टेडियम में अब परेड का निरीक्षण करेंगे।

PunjabKesari

यमुनानगर- कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने यमुनानगर की अनाज मंडी में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें स्कूली बच्चों, विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

PunjabKesari

चरखी दादरी- सांसद धर्मवीर सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। यह कार्यक्रम नई अनाज मंडी में किया जा रहा है। मुख्य अतिथि सांसद धर्मवीर सिंह ने मार्च पास्ट का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली।

PunjabKesari

पंचकूला- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने पंचकूला में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया। मंत्री श्रुति चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पर परेड का किया निरीक्षण और जिला वासियों को किया संबोधित। इससे पहले मंत्री श्रुति चौधरी ने पंचकूला के सेक्टर 12 स्थित शहीद स्मारक पर दी शहिदों को श्रद्धांजलि।

PunjabKesari

कैथल के पुलिस लाइन ग्राउंड में कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने किया ध्वजारोह ध्वजारोहण किया। 

PunjabKesari

फरीदाबाद-  स्वतंत्रता दिवस समारोह का हुआ भव्य आयोजन खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने ध्वज फहराकर कर कार्यक्रम की शुरुआत की। भारी बारिश के बीच स्वतंत्रता दिवस के लिए अडिग खड़ी रहे पुलिस के जवान एनसीसी कैडेट और छात्राएं जो अलग-अलग स्कूलों से आए हुए थे। जिला उपयुक्त फरीदाबाद विक्रम सिंह पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र गुप्ता मेयर प्रवीण जोशी समय जिला के तमाम आल्हा अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

PunjabKesari

कुरुक्षेत्र- पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार ने कुरुक्षेत्र पीपली अनाज मंडी में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर ध्वजारोहण किया। इससे पहले मंत्री कृष्ण पंवार ने कुरूक्षेत्र शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

PunjabKesari

रेवाड़ी- स्वतंत्रता दिवस समारोह में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। युद्ध स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर वीर शहीदों की शहादत को सलाम किया।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!