हरियाणा: मानसून सत्र के आखिरी दिन कौन-कौन से बिल हुए पास, जानिए

Edited By Shivam, Updated: 06 Aug, 2019 07:32 PM

cm manohar introduced harkoka bill in the house on the issue of drugs

हरियाणा की 13वीं विधानसभा कार्यकाल का आखिरी मानसून सत्र के आखिरी दिन आज मंगलवार को सीएम मनोहर ने आज हरकोका बिल पेश....

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा की 13वीं विधानसभा कार्यकाल का आखिरी मानसून सत्र के आखिरी दिन आज मंगलवार को सीएम मनोहर ने आज हरकोका बिल पेश किया है। वहीं सीएम मनोहर ने नशे के मुद्दे को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को धन्यवाद किया। सदन में हरकोका बिल के साथ खेल विश्वविद्यालय बनाए जाने को लेकर भी बिल पारित किया गया।

 आइए एक नजर देखते हैं सदन में किन-किन बिलों पर मिली मंजूरी-

  • खेल मंत्री अनिल विज ने हरियाणा खेलकूद विश्विद्यालय विधेयक 2019, सदन में रखा- पास।
  • सदन में हरियाणा विनियोग (संख्या 3) विधेयक वित्त मंत्री कैप्टन अभिन्यु ने पेश किया- पास।
  • पशुपालन मंत्री ओपी धनखड़  ने सदन में हरियाणा गोवंश संरक्षक (संशोधन) बिल रखा- पास।
  • हरियाणा नगरपालिका (द्वितीय संशोधन) बिल 2019 कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने सदन में रखा- पास।
     
  • हरियाणा नगर निगम( द्वितीय संशोधन) बिल 2019 पेश किया जो कि पास हो गया है।
  • हरियाणा नगरीय क्षेत्र विकास तथा विनियमन( संशोधन) बिल 2019 पास।
  • हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण (हरकोका), 2019 बिल पास।
  • मोटर यान(हरियाणा संधोधन)विधेयक, 2019 पास।
  • सदन में पंजाब विद्युत (आपात-शक्ति) हरियाणा निरसन विधेयक, 2019 बिजली मंत्री कृष्ण लाल पवार मंत्री ने पेश किया, जिसे भी पास कर दिया गया है।


वहीं हरकोका पर सीएम ने कहा कि हरियाणा में बढ़ते अपराध पर खासतौर पर संगठित अपराध पर काबू करने के लिए जरूरी था। 20 के करीब एनकाउंटर भी हुए हैं, लेकिन संगठित अपराध को रोकने के लिए सख्त कानून की जरूरत थी खासतौर पर ड्रग्स स्मगलिंग ऐसे कई अपराध हैं। महाराष्ट्र के मकोका की तर्ज पर यह कानून बनाए गए हैं, जिससे संगठित अपराध को रोकने में मदद मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!