अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी से नाखुश सीएम खट्टर और बबीता फोगाट, ट्वीट कर कही बड़ी बात

Edited By vinod kumar, Updated: 04 Nov, 2020 05:33 PM

cm khattar and babita phogat unhappy over arnab goswami s arrest

रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद चारों ओर महाराष्ट्र सरकार की आलोचना हो रही है। अर्नब की गिरफ्तारी से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पहलवान बबीता फोगाट भी नाखुश हैं।

हरियाणा डेस्क: रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद चारों ओर महाराष्ट्र सरकार की आलोचना हो रही है। अर्नब की गिरफ्तारी से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पहलवान बबीता फोगाट भी नाखुश हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी का विरोध किया। वहीं पहलवान बबीता फोगाट ने भी ट्वीट कर अर्नब की गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर भी निशाना साधा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर लिखा कि रिपब्लिक टीवी के अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर मीडिया की आवाज को दबाने की कोशिश की है, जिसका मैं विरोध करता हूँ। इसके साथ उन्होंने लिखा कि महाराष्ट्र सरकार ने सत्ता का दुरूपयोग कर इमरजेंसी जैसे हालात बना दिए हैं, जनता इन्हें इसके लिए कभी माफ नहीं करेगी।

वहीं इसके साथ महिला पहलवान बबीता फोगाट ने भी अर्नब की गिरफ्तारी की निंदा की है। बबीता ने अपने ट्वीट में कांग्रेस और शिवसेना पर तीखा हमला किया है। बबीता फोगाट ने अपने ट्वीट में लिखा कि अर्नब गोस्वामी को जिस तरह से गिरफ्तार किया गया है लोकतंत्र में इस तरह की हरकतों की कोई जगह नहीं है। उद्धव ठाकरे और कांग्रेस सरकार बौखला गई है। इस तरह के हालात इससे पहले इमरजेंसी में भी बने थे, उद्धव ठाकरे उसी राह पर चल रहे हैं। यह बहुत ही शर्मनाक और निंदनीय काम है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!