Rohtak: कार बाजार पर सीएम फ्लाइंग का छापा, दिल्ली में किए जाते थे गाड़ियों के एग्रीमेंट

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 14 Nov, 2025 03:55 PM

cm flying squad raids car market in rohtak

रोहतक में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने कार बाजार पर छापेमारी कर विस्तृत निरीक्षण किया।

रोहतक : रोहतक में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने कलानौर के खेरड़ी मोड़ स्थित कार बाजार पर छापेमारी कर विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम कार्यालय, आरटीए विभाग और गुप्तचर शाखा की संयुक्त टीम भी मौजूद रही। जांच में दूर एंड ट्रैवल्स के पास कुल 32 वाहन पाए गए, जिनमें 19 कारें स्थायी रजिस्ट्रेशन नंबर वाली थीं, जबकि 13 गाड़ियों पर अस्थायी नंबर लगे हुए थे।

टीम ने सभी वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर, टेम्परेरी नंबर, इंजन नंबर और चेसिस नंबर दर्ज कर पूरी सूची तैयार की। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि निजी मोटर वाहनों को 5 वर्ष की अवधि के लिए किराये पर दिए जाने का संदेह है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय में भिवानी जिले के बौंद कलां निवासी देवेंद्र और निमड़ी निवासी गुगन मौजूद मिले। दोनों ने टीम को बताया कि विभिन्न कंपनियों के लिए नई कारें धर्मपाल नामक व्यक्ति लेकर आता है, जो मूल रूप से बौंद कलां का निवासी है और वर्तमान में मोहम्मदपुर, दिल्ली में रहता है। वे कारों को दिल्ली से लाते हैं और इन्हें पांच साल की अवधि के लिए निजी उपयोग हेतु किराये पर दिया जाता है। बताया गया कि सभी एग्रीमेंट भी दिल्ली में ही किए जाते हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!