Edited By Saurabh Pal, Updated: 27 Oct, 2023 06:49 PM

नायब सिंह सैनी को प्रदेश अध्यक्ष और ओपी धनखड़ को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बधाई दी। वहीं धनखड़ ने केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश संगठन का आभार जताया है...
चंडीगढ़ः भाजपा हाईकमान हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। 2024 में लोकसभा और हरियाणा विधानसभा का चुनाव है। इस लिए प्रदेश में बैक टू बैक चुनाव होने के नाते ये अहम फैसला भाजपा हाई कमान ने लिया है। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अब कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी को दी गई है। वहीं ओपी धनखड़ को प्रमोट करते हुए जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय सचिव बनाया है।
नायब सिंह सैनी नई जिम्मेदारी मिलने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। सीएम ने लिखा “कुरुक्षेत्र से सांसद श्री नायब सिंह सैनी जी को हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर उन्हें ढेर सारी बधाई। हमें पूरा विश्वास है कि संगठन को उनके व्यापक राजनीतिक व प्रशासनिक अनुभव का लाभ मिलेगा एवं आगामी सभी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी एक नया इतिहास कायम करेगी। हार्दिक शुभकामनाएँ!”
इसके अलावा सीएम मनोहर ने धनखड़ के प्रमोशन को लेकर भी खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है। धनखड़ के कार्यकाल को सफलतम बताते हुए सीएम ने लिखा "भाजपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके कुशल संगठनकर्ता श्री ओम प्रकाश धनखड़ जी को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के रूप में नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई। आपके संगठनात्मक अनुभव का लाभ देशभर के कार्यकर्ताओं को प्राप्त हो, सफलतम कार्यकाल हेतु मेरी ढेरों शुभकामनाएँ।"

वहीं राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर ओपी धनखड़ ने केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश पदाधिरियों, जिला टीम, मंडल टीम, शक्ति केंद्र टीम, पन्ना प्रमुखों को धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही उन्होंने नायब सिंह सैनी को प्रदेश अध्यक्ष के नए दायित्व के लिए बधाई दी।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)